मातृ एवं किशोरी सम्मेलन : गर्भस्थ शिशु संस्कार एवं विद्यारंभ संस्कार व् किशोरियों के स्वास्थ्य पोषण पर चर्चा

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, चित्रकूट : दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा बुधवार को ग्राम पंचायत टेढ़ी पतवनिया गोदावरी एवं ग्राम पंचायत पैकोंरा में मातृ एवं किशोरी सम्मेलन संपन्न हुआ। इसमें श्रीमती संगीता जैन सामाजिक कार्यकर्ता चित्रकूट मुख्य अतिथि के रूप में रही, श्रीमती सीमा पांडे प्रभारी समाज शिल्पी दंपति तथा शालिनी शुक्ला संकुल प्रभारी के अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम तथा ग्राम प्रधान श्री नरेंद्र पटेल के अलावा गांव के सर्वमान्य व्यक्ति तथा महिलाएं उपस्थित रहीं। ग्राम पंचायत पैकोंरा में मातृ एवं किशोरी सम्मेलन में गर्भस्थ शिशु संस्कार एवं विद्यारंभ संस्कार भी इसमें संपन्न हुआ इसमें श्रीमती बबीता सिंह, श्रीमती श्रद्धा मालवीय, श्रीमती बादमिया देवी, श्रीमती रचना अग्रहरी आदि प्रमुख महिलाओं का मार्गदर्शन मिला।

सम्मेलन में किशोरियों के स्वास्थ्य सुरक्षा तथा पोषण के संदर्भ में विभिन्न सत्रों का आयोजन किया गया। किशोरियों में होने वाली व्यवहारिक कठिनाई पर चर्चा हुई, किशोरियों की बढ़ती उम्र में होने वाली कठिनाई के समाधान हेतु जागरूक किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन किशोरी एवं महिला मंडल द्वारा किया गया। जिसमें कुमारी रूपाली किशोरी दीदी ने संचालन किया और फूल कुमारी, रेखा देवी, चंद्रकली तीन गर्भवती माता का गर्भस्थ शिशु संस्कार कार्यक्रम भी किया गया तथा 11 बच्चों का विद्यारंभ संस्कार भी किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती संगीता जैन ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वालंबी बनना चाहिए उसके लिए उन्हें शिक्षित होना बहुत जरूरी है क्योंकि एक महिला पूरे परिवार की दिशा तय करती है। सिलाई सीखी हुई किशोरियों की उन्होंने प्रशंसा किया तथा उनका प्रोत्साहित करने के लिए आश्वासन दिया।

समाज शिल्पी दंपत्ति प्रभारी श्रीमती सीमा पांडे ने किशोरियों को स्वच्छ रहने तथा अपने स्वास्थ्य हेतु पोषक तत्वों का उपयोग करने के लिए बताया।

श्रीमती बबीता सिंह पीने वाले पानी का रखरखाव, स्वच्छता उपयोग के बारे में बताया। श्रीमती रचना अग्रहरी ने महिला अभिभावकों से आग्रह किया कि अपने बच्चियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें, उसमें भेदभाव ना करें तथा उन्हें स्कूल में नामांकन हेतु भेजें, पढ़ने हेतु प्रोत्साहित करें, इधर-उधर घरेलू कार्यों में बच्चों को अधिक न लगाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button