उत्तर रेलवे महाप्रबंधक पाण्डेय ने कटड़ा – श्रीनगर-बारामूला रेल खंड का व्यापक निरीक्षण किया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जम्मू : उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक, राजेश कुमार पाण्डेय, ने रविवार 29 मार्च को कटरा से श्रीनगर तक विस्तुत निरीक्षण किया तथा सोमवार 30 मार्च को बड़गाम से बारामुला का विस्तृत निरीक्षण किया।

अपने निरीक्षण के दौरान USBRL परियोजनाओं, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय परियोजना और परिचालन तत्परता का जायजा लेने के लिए महाप्रबंधक के साथ जम्मू मंडल के रेल प्रबंधक, विवेक कुमार और मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

महाप्रबंधक द्वारा किए गए निरीक्षण की मुख्य विशेषताओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए, सबसे पहले महाप्रबंधक ने विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए रेल पटरियों, पुलों और सुरंगों की सुरक्षा का गहन निरीक्षण किया।

अपने निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने कश्मीर घाटी के स्टेशनों का जायजा लिया। जिसमें अमुत भारत योजना के तहत आने वाले रेलवे स्टेशन जैसे बड़गाम रेलवे स्टेशन शामिल हैं। साथ ही रेलवे स्टेशन पर मिलने वाली यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया।

महाप्रबंधक ने मंडल अधिकारीयों के साथ भविष्य की रेल परियोजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की ।

महाप्रबंधक ने अंजी खड्ड पुल और चेनाब ब्रिज जैसे प्रतिष्ठित ढांचों के रखरखाव और परिचालन प्रोटोकॉल की जांच की।

उन्होंने अनंतनाग गुड्स टर्मिनल का भी निरीक्षण किया, जो घाटी में माल ढुलाई के लिए एक प्रमुख केंद्र है।

अपने निरीक्षण के दौरान राजेश कुमार पाण्डेय ने मंडल के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी शेष कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करें और परिचालन में सुरक्षा मानकों के साथ कोई समझौता न करें। यह निरीक्षण कश्मीर घाटी को शेष भारत के साथ सीधे रेल संपर्क से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

महाप्रबंधक ने दोहराया कि उत्तर रेलवे इस क्षेत्र में कुशल, सुरक्षित और बेहतर रेल सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button