लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर आयोजित हेरिटेज़ प्रदर्शिनी बनी बच्चों के आकर्षण का केंद्र

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : लखनऊ जंक्शन के शताब्दी वर्ष (1926-2026) के उपलक्ष्य में आयोजित हेरिटेज प्रदर्शनी स्कूली बच्चों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों को रेलवे के गौरवशाली इतिहास एवं आधुनिक तकनीकी विकास की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो रही है।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, गोयल कैंपस, लखनऊ के कक्षा 9 के 65 छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के साथ लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर लगी हैरिटेज प्रदर्शनी का भ्रमण किया एवं महत्वपूर्ण ज्ञानवर्धन प्राप्त किया।

Related Articles

Back to top button