
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक व शैक्षिक उत्थान व महिलाओं की सतत आजीविका को को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन मे कार्य कर रही विभिन्न संस्थाओं के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन उप मुख्यमंत्री के कैम्प कार्यालय 7- कालिदास मार्ग पर किया गया। बैठक मे गेट फाउण्डेशन की 8 पार्टनर संस्थाओं व एच सी एल फाउंडेशन द्वारा महिला आजीविका संवर्धन, महिला सशक्तिकरण व स्वावलंबन हेतु किए जा रहे कार्यों का प्रजेंटेशन दिया गया।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए संसाधनों व मैनपॉवर का पूरी क्षमता व दक्षता के साथ उपयोग करते हुए युद्ध स्तर पर कार्य करें और ग्रामीण आजीविका मिशन के उद्देश्यों की हर हाल में पूर्ति करें। उन्होंने कहा की सरकारी/ गैर सरकारी संस्थाओं के निर्धारित दायित्वो के निर्वहन के साथ-साथ देश व समाज के प्रति भी अपने कर्तव्यों व दायित्वों निर्वहन करें। किसी गरीब के जीवन में खुशहाली लाने पर स्वयं को भी खुशी व आत्मगौरव की अनुभूति होती है।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य, लक्ष्य व ध्येय प्रदेश में एक करोड़ लखपति दीदी हर हाल मे बनाना ही है। उन्होंने संस्थाओ के प्रतिनिधियों व अधिकारियो मे नयी ऊर्जा व नये उत्साह का संचार करते हुये कहा कि सभी लोग गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाकर अपने जीवन को भी सार्थक बनाएं।
बैठक में ट्रांसफारमेशन रूरल इंडिया के प्रतिनिधि ने लखपति दीदी कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं व इस दिशा मे किया जा रहे हैं अभिनव प्रयासो यथा वन प्रिय योजना, कृषि वैल्यू चेन संवर्धन, कृषि एवं सम्बद्ध गतिविधियों से आजीविका संवर्धन आदि के बारे मे जानकारी दी। माइक्रोसेव कन्सल्टिग संस्था के प्रतिनिधि ने बी सी सखी की मुख्य गतिविधियों व परिणाम, इण्टरप्राइज फाइनेन्सिग, वित्तीय साक्षरता व भविष्य की कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। IMAGO ग्लोबल ग्रासरूट के प्रतिनिधि ने उन्नति महिला एग्रो प्रोसेसिंग इण्टरप्राइज माडल, जी डी आइ कन्सल्टेन्सी संस्था द्वारा यूपी एस आर एल एम मे किये जा रहे कार्यो जैसे lokOS के उपयोग को बढ़ावा और फेमिली आईडी का इन्ट्रीगेशन, मार्केट लिंकेज महिला नेतृत्व उद्यमिता, नवाचार, पी सी आई इण्डिया के प्रतिनिधि ने स्वास्थ्य पोषण, मधुमक्खी व मत्स्य पालन से महिलाओ की आमदनी बढ़ाने हेतु किये जा रहे क्रियाकलापो की जानकारी दी। THE NUDGE इन्स्टीट्यूट ने मेगा कलस्टर विकास कार्यक्रम (बकरी पालन), हम्बल बी Buzzworthy वेंचर्स के प्रतिनिधि ने मधुमक्खी पालन, शहद आदि के निर्माण के माध्यम से महिलाओ के आर्थिक उत्थान हेतु किये जा रहे क्रियाकलापो की जानकारी दी। एच सी एल फाउण्डेशन द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, वित्तीय साक्षरता व इनवायरमेन्ट आदि के क्षेत्र मे किये जा रहे कार्यो के बारे मे जानकारी दी
बैठक मे प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास विभाग सौरभ बाबू, आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग गौरी शंकर प्रियदर्शी, मिशन निदेशक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन श्रीमती दीपा रंजन ने भी महत्वपूर्ण विचार / सुझाव रखे। इस अवसर पर संयुक्त मिशन निदेशक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जनमेजय शुक्ला, संयुक्त निदेशक प्रवीणानन्द, के अलावा सुधीर कुमार सिह व आजीविका मिशन व विभिन्न संस्थाओ से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे।