प्रभात पाठक क्लासेस ने सीए फाउंडेशन और सीए इंटरमीडिएट में सफल हुये बच्चों को किया सम्मानित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इण्डिया (आईसीएआई) ने रविवार को सीए फाउंडेशन और सीए इंटरमीडिएट के नतीेजे घोषित कर दिये हैं। इसी क्रम में प्रभात पाठक क्लासेस ने सीए फाउंडेशन और सीए इंटरमीडिएट में सफल हुये बच्चों को सोमवार को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रभात पाठक क्लासेस की राखी मंजू मिश्रा ने सफल हुए बच्चों को माला पहनाकर व चाकलेट देकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने सफल हुए बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वह आगे भी ऐसे ही मेहनत कर सफलता प्राप्त करें। सम्मानित हुए छात्रों में प्रांजुल शर्मा, सिमर, निष्ठा, साहिल गुप्ता व अंशुमन मिश्रा रहे। सफल हुए बच्चों ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

इस अवसर पर सफल हुए बच्चों के माता-पिता व प्रभात पाठक क्लासेस के स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button