कन्नौज जेल से फरार ईनामी बदमाश अंकित पुलिस मुठभेड़ में गुरुग्राम से गिरफ़्तार, निशाना ए पैर

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, कन्नौक / गुरुग्राम : उत्तर प्रदेश की कन्नौज जेल से फरार 25 हजार रुपये का ईनामी बदमाश गुरुग्राम पुलिस के साथ कथित मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। कथित मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस कहानी के अनुसार घटनास्थल से एक बाइक, एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और पांच खाली खोल कारतूस बरामद किए गए हैं।

आरोपी की पहचान अंकित कुमार (24), निवासी हजूरापुर, जिला कन्नौज (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना मानेसर में मामला दर्ज किया गया है। मुठभेड़ के दौरान कुल पांच राउंड फायर हुए, जिनमें तीन आरोपी की ओर से और दो पुलिस की ओर से किए गए।

पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध हथियार रखने के मामले में कन्नौज जेल में बंद था और जनवरी 2026 में फरार हो गया था। उस पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उसके खिलाफ चोरी, लूट और शस्त्र अधिनियम के तहत छह मामले दर्ज हैं। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी।

Related Articles

Back to top button