भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती रैली – क्लर्क/स्टोरकीपर तकनीकी श्रेणी के लिए 874 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : भर्ती कार्यालय लखनऊ द्वारा आयोजित लखनऊ छावनी स्थित एएमसी स्टेटियम में आयोजित भर्ती रैली के दूसरे दिन शनिवार 07 फरवरी 2026 को संबंधित 13 जिलों की सभी तहसीलों के लिए अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल (SKT) श्रेणी के लिए भर्ती रैली आयोजित की गई ।

इस श्रेणी के लिए संबंधित 13 जिलों से कुल 1103 अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजा गया था जिसमें 874 (79.23%) अभ्यर्थियों ने इस भर्ती रैली में हिस्सा लिया।

रविवार 08 फरवरी 2026 को अग्नीवीर तकनीकी श्रेणी के लिए भर्ती आयोजित की जायगी जिसमें औरैया, कानपुर देहात, कन्नौज, चित्रकूट, उन्नाव, बांदा और लखनऊ जिले के अंतर्गत आनेवाले सभी तहसीलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (ARO) लखनऊ के तहत उत्तर प्रदेश के 13 जिले – औरैया, चित्रकूट, कन्नौज, बांदा, महोबा, हमीरपुर, बाराबंकी, गोंडा, कानपुर देहात, उन्नाव, कानपुर नगर, फतेहपुर और लखनऊ शामिल हैं।

अभ्यर्थियों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे सतर्क रहें और दलालों के झांसे में न आएं या किसी भी गलत तरीके का इस्तेमाल न करें, क्योंकि सेना में चयन पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी होता है, जिसका मकसद सशस्त्र बलों के लिए सबसे अच्छे व योग्य अभ्यर्थियों का चयन करना है।

Related Articles

Back to top button