दौसा में सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में समिति का गठन- पूनिया

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डा सतीश पूनिया ने दौसा में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्या मामले पर पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। प्रदेश भाजपा के अनुसार यह समिति आज दौसा पहुंचकर मामले की तथ्यात्मक जानकारी लेगी और तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार कर डा पूनिया को सौंपेगी।

इस समिति के सदस्यों में उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, पूर्व विधायक कन्हैयालाल मीणा, भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग एवं प्रदेश पैनलिस्ट लक्ष्मीकांत भारद्वाज शामिल हैं।

 

Related Articles

Back to top button