सघन टिकट चेकिंग अभियान में 38 बिना टिकट एवं अनियमित यात्री पकड़े गए, रु. 19,990 रेल राजस्व की हुई वसूली

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव के नेतृत्व में यात्रियों को वैध टिकट के साथ यात्रा करने के प्रति जागरूक करने तथा बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वाराणसी मंडल में निरंतर सघन टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है।

सोमवार 31 अगस्त, 2026 को छपरा कचहरी–मखरख रेलखंड, महाराजगंज–सीवान रेलखंड पर संचालित विभिन्न गाड़ियों तथा सीवान स्टेशन पर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न मेल/एक्सप्रेस एवं सवारी गाड़ियों में यात्रियों के टिकटों की गहन जांच की गई।

इस टिकट जांच अभियान का नेतृत्व मुख्य वाणिज्य निरीक्षक प्रणव प्रभाकर ने किया। अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक सईद अख्तर सहित आईसीपी, छपरा के 05 टिकट निरीक्षकों एवं रेलवे सुरक्षा बल के दो 02 सुरक्षा बल के जवानों ने भाग लिया। अभियान के दौरान गाड़ी संख्या 55105 छपरा कचहरी–सीवान सवारी गाड़ी एवं गाड़ी संख्या 15708 अमृतसर–कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस सहित विभिन्न गाड़ियों में टिकटों की जांच की गई।

जांच के दौरान बिना टिकट एवं अनियमित रूप से यात्रा करते पाए गए कुल 38 यात्रियों को पकड़ा गया। इन यात्रियों से रेलवे नियमों के अंतर्गत कुल ₹19,990 (उन्नीस हजार नौ सौ नब्बे रुपये) रेल राजस्व के रूप में वसूल किए गए।

पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल द्वारा बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा रेलवे राजस्व की सुरक्षा के लिए टिकट जांच अभियान निरंतर जारी रहेगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने यात्रियों से अपील की है कि वे सदैव वैध यात्रा टिकट लेकर ही रेल यात्रा करें, रेलवे के नियमों का पालन करें तथा ट्रेनों एवं रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button