लखनऊ। लखनऊ मंडल ने जगतोष शुक्ला , वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक , उत्तर रेलवे , लखनऊ के नेतृत्व में अनधिकृत यात्रियों तथा अवैध वेंडरों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है । इन अभियानो के सफल संचालन हेतु विशेष टीमों का गठन किया गया है एवं इसी के अनुक्रम में शुक्रवार को लखनऊ स्टेशन पर किलाबंदी चेकिंग अभियान को संचालित किया गया । इस चेकिंग के दौरान 531 बिना टिकट यात्रियों को यात्रा करते पाया गया जिनसे रु० 1 , 94 , 165 का जुर्माना वसूला गया । मंडल रेल प्रबंधक ने बताया की इन अभियानों का उद्देश्य यात्रियों को उच्च गुणवत्तापरक यात्री सुविधाओं को उपलब्ध कराना है । इस प्रकार के अभियानों से जहाँ एक ओर यात्रियों को बेहतर यात्री सुविधाएँ प्राप्त हो सकेंगी वही दूसरी ओर अनधिकृत एवं अवांछित तत्वों में भय व्याप्त करके इनपर अंकुश भी लगाया जा सकेगा एवं रेल राजस्व में आशातीत वद्धि भी संभव हो सकेगी ।
Related Articles
उत्तर प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3467, इलाज के बाद 1653 लोग हुए अबतक ठीक
May 10, 2020
IRCTC द्वारा “दक्षिण भारत यात्रा” भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन की घोषणा – 14 नवंबर 2026 को जम्मू से होगी रवाना
September 2, 2026
Check Also
Close