मेट्रो इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिक्स के समारोह में बोले मंत्री असीम अरुण “आप का भविष्य उज्जवल है”

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण सोमवार को मेट्रो इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिक्स के दीक्षांत एवं विदाई समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन गोमतीनगर स्थित भागीदारी भवन में हुआ। इस अवसर पर उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया और नर्सिंग व पैरामेडिकल के छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों की डिमांड पूरी दुनिया में बढ़ रही है।

संस्थान के छात्रों को संबोधित करते हुए मंत्री असीम अरुण ने उनके बेहतर भविष्य के लिए अपनी मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में नर्सों और पैरामेडिक्स की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि सेवा का यह भाव ही समाज की असली पूंजी है।

समारोह के दौरान संस्थान के मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया गया। छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button