उप्र कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, प्रयागराज से सोनभद्र तक 330 किमी एक्सप्रेसवे को मंजूरी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर। कैबिनेट का बड़ा फैसला, प्रयागराज से सोनभद्र तक 330 किमी एक्सप्रेसवे को मंजूरी।

विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे को मिली हरी झंडी, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से होगा कनेक्ट, 117 किमी लंबे विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण को कैबिनेट की मंजूरी।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे के प्रस्ताव पर मुहर, ईपीसी मोड में एक्सप्रेसवे परियोजनाओं के निर्माण के लिए विकासकर्ता चयन प्रस्ताव पास।

महिला कल्याण, गृह, उच्च शिक्षा समेत कई विभागों के प्रस्तावों को कैबिनेट की मंजूरी, राज्यकर, परिवहन, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन और सहकारिता विभाग के प्रस्ताव भी हुए मंजूर।

यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र 3 से 6 अगस्त तक चलेगा, कैबिनेट का फैसला, मानसून सत्र में राज्य सरकार निपटाएगी अपने विधायी कार्य।

3 अगस्त से शुरू होगा यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र, 6 अगस्त तक चलेगी कार्यवाही !

Related Articles

Back to top button