
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : शेमारू उमंग का लोकप्रिय शो ‘बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन’ ने हाल ही में अपने 100 एपिसोड पूरे कर लिए हैं और सेट पर इस मौके को बड़े ही जोश और उत्साह के साथ मनाया गया।

चैना का किरदार निभा रही लीड एक्ट्रेस दीक्षा धामी ने कहा, “बड़ी हवेली की छोटी ठकुराइन’ में मेरा सफर बेहद खास रहा है। शो की शुरुआत में चैना को जयवीर से नफरत थी, लेकिन धीरे-धीरे यह नफरत प्यार में बदल गई। फिर चैना से रसीली बनने तक की यह पूरी यात्रा बहुत ही खूबसूरत और यादगार रही है। मैं दिल से आभारी हूं कि दर्शकों ने चैना के जुगाड़ू स्वभाव को इतना पसंद किया। हमारे लिए 100 एपिसोड पूरे करना बहुत गर्व और खुशी का पल है।”जयवीर की भूमिका निभाने वाले अभिनेता शील वर्मा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा,”पांच महीने पहले जो लोग अजनबी थे, आज एक परिवार बन चुके हैं। सेट पर हमारा इतना समय साथ में बीतता है कि अब ये घर जैसा लगता है। 100 एपिसोड पूरे करना बहुत बड़ी उपलब्धि है। “
चमकीली का दमदार किरदार निभा रही अभिनेत्री इशिता गांगुली ने हँसते हुए कहा, “चमकीली जब चमकती है ना, तो अच्छे-अच्छों के बल्ब फ्यूज हो जाते हैं। और लगता है कि अब ये चमक दर्शकों के दिलों तक पहुंच गई है, तभी तो हम 100 एपिसोड पूरे होने का जश्न आज मना रहे हैं! शुरूआती दिनों की मॉक शूटिंग, स्क्रिप्ट रीडिंग, राजस्थान की सर्द रातों में शूटिंग यह सब मुझे आज भी याद है। ” मजबूत किरदारों और दमदार कहानी के साथ ‘बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन’ लगातार दर्शकों का दिल जीत रहा है।
इस शो को देखना न भूलें हर सोमवार से शनिवार, रात 9 बजे, सिर्फ शेमारू उमंग पर
