लखनऊ मण्डल ने स्टेशनों पर वॉटर रिफिल पॉइंट्स के उपयोग व प्लास्टिक प्रदूषण रोकने का दिया संदेश

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे उदय बोरवणकर के निर्देशानुसार एवं मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में इएनएचएम विभाग द्वारा पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के लखनऊ जं., गोरखपुर, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद एवं ऐशबाग स्टेशनों पर स्वच्छता जागरूकता अभियान एवं स्वच्छता रैली का आयोजन किया जा रहा है।

इस अभियान के अन्तर्गत आयोजित स्वच्छता रैली में जन-जागरूकता संदेश, उद्घोषणाओं एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियों के माध्यम से यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। यात्रियों को रेलवे परिसरों में स्थित खान-पान स्टॉलों, प्लेटफार्म एवं स्टेशन परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरुक किया गया। इस दौरान प्लास्टिक प्रदूषण से होने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया तथा स्टेशन परिसर में सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से यात्रियों से अपील की गई जा रही है कि स्टेशन पर उपलब्ध ‘वॉटर रिफिल पॉइंट्स’ का उपयोग कर अपनी पानी की बोतलें पुनः भरकर प्रयोग करें, जिससे प्लास्टिक बोतलों की खपत में कमी लाई जा सके।

रेल प्रशासन का यह प्रयास ‘स्वच्छ भारत मिशन’ एवं ‘मिशन लाइफ’ के उद्देश्यों को साकार करने तथा स्टेशनों को पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Back to top button