बनारस स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़ा संपन्न; डीआरएम जैन की देखरेख में सफाई मित्रों और वेंडरों ने लिया ‘स्वच्छ रेल’ का संकल्प

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : रेलवे बोर्ड के कड़े दिशा-निर्देशों के अनुपालन में चलाए जा रहे ‘स्वच्छता पखवाड़ा-2026’ के समापन दिवस पर बनारस रेलवे स्टेशन पर एक वृहद् विधिक जागरूकता एवं क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह विशेष अभियान मंडल रेल प्रबंधक (DRM) आशीष जैन के कुशल मार्गदर्शन में पूरे मंडल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अनुभव पाठक के नेतृत्व में हुआ ‘रेलसंवाद’
स्टेशन परिसर में आयोजित इस समापन सत्र का नेतृत्व वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ईएनएचएम) अनुभव पाठक ने किया । कार्यक्रम के अंतर्गत सफाई मित्रों, स्टेशन मास्टर और उपस्थित रेल कर्मचारियों के साथ एक गहन ‘रेलसंवाद’ आयोजित किया गया। इसमें कार्यस्थल को पूरी तरह स्वच्छ रखने तथा यात्रियों को बेहतर विधिक पर्यावरण उपलब्ध कराने पर विस्तृत रणनीतिक चर्चा की गई।

ओबीएचएस (OBHS) और कैटरिंग स्टाफ को दी गई SWM नियम २०२६ की ट्रेनिंग
वरिष्ठ अधिकारी अनुभव पाठक के निर्देशानुसार रेलवे स्टाफ, ऑन-बोर्ड हाउसकीपिंग सर्विस (OBHS) प्रभारियों, पैंट्री व कैटरिंग स्टाफ, अधिकृत स्टेशन वेंडरों तथा ठेकेदारों के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम (SWM Rule 2026) पर एक विशेष तकनीकी सत्र संचालित किया गया। इस दौरान स्रोत पर ही कचरे के विधिक पृथक्करण (Segregation), बड़े कचरा उत्पादकों (Bulk Waste Generators) की जवाबदेही तथा नियमों का उल्लंघन या अस्वच्छता फैलाने पर लगने वाले कड़े दंडात्मक जुर्माने के संबंध में मुस्तैद जानकारी दी गई।

Related Articles

Back to top button