बृज की रसोई के निःशुल्क भोजन वितरण अभियान में श्रीरामकथा ज्ञानयज्ञ समिति ने दिया सहयोग

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : परम पूज्य बाबा नीम करौली जी महाराज की कृपा एवं प्रेरणा से इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी (रजि.) के सेवा प्रकल्प ‘बृज की रसोई’ द्वारा संचालित निःशुल्क भोजन प्रसाद वितरण अभियान में श्रीरामकथा ज्ञानयज्ञ समारोह समिति, सेक्टर-आई, एलडीए कॉलोनी, कानपुर रोड ने विशेष सहयोग प्रदान किया। समिति की सहभागिता से जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने के अभियान को नई मजबूती मिली।

इस सेवा अभियान के तहत समिति की ओर से श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंदों के लिए पूड़ी और सब्जी की व्यवस्था की गई। वहीं भोजन तैयार करने तथा उसके वितरण की जिम्मेदारी इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी के सेवा प्रकल्प बृज की रसोई ने निभाई। इस सामूहिक प्रयास के माध्यम से जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन प्रसाद उपलब्ध कराया गया।

संस्था के संस्थापक विपिन शर्मा ने श्रीरामकथा ज्ञानयज्ञ समारोह समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं की ऐसी सहभागिता समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और मानवीय एकता की भावना को मजबूत करती है। सेवा का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब उसका लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सम्मानपूर्वक पहुंचे।

उन्होंने कहा कि बृज की रसोई का प्रयास जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने के साथ समाज में सेवा और समर्पण की भावना को बढ़ावा देना है।

इस अभियान के सफल संचालन में जालिम सिंह, संजय श्रीवास्तव, अनुराग दुबे, आशीष श्रीवास्तव, बलवंत सिंह, विकास पाण्डेय, दीपक भुटियानी, अखिलेश सिंह एवं मुकेश कनौजिया, उमाशंकर यादव सहित अनेक स्वयंसेवकों ने सक्रिय योगदान दिया।

आयोजकों ने कहा कि धार्मिक आस्था, सामाजिक सहभागिता और मानवीय संवेदना के समन्वय से समाजसेवा के कार्यों को व्यापक स्वरूप दिया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button