बीबीएयू के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के चार शोधार्थियों का केजीएमयू में चयन

डॉ. कुलदीप कुमार

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के चार शोधार्थियों का किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू), लखनऊ में नॉन-टीचिंग पदों के अंतर्गत रिसेप्शनिस्ट के पद पर चयन हुआ है। चयनित शोधार्थियों में डॉ. कुलदीप कुमार, अभिषेक कुमार, उज्जवल कुमार एवं विद्यासागर शामिल हैं।

अभिषेक कुमार

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने सभी चयनित शोधार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इसे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मार्गदर्शन का परिणाम है।

विद्यासागर

डॉ. कुलदीप कुमार ने अपना शोध कार्य विभाग की डॉ. रचना गंगवार के मार्गदर्शन में पूर्ण किया है, जबकि अभिषेक कुमार वर्तमान में डॉ. गंगवार के निर्देशन में शोधरत हैं। वहीं, उज्जवल कुमार एवं विद्यासागर डॉ. महेंद्र कुमार पाढी के निर्देशन में अपना शोध कार्य कर रहे हैं।

उज्जवल कुमार

इस अवसर पर संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष सहित विभाग के सभी शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने चयनित शोधार्थियों को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button