
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : बीबीएयू, लखनऊ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के पीएच.डी. कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, अभ्यर्थी बिना विलंब शुल्क के 5 सितंबर 2026 तक पंजीकरण कर सकते हैं। वहीं, विलंब शुल्क के साथ 6 सितंबर से 7 सितंबर 2026 तक पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ में पंजीकरण शुल्क सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए ₹1,000 तथा एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए ₹750 निर्धारित किया गया है। विलंब शुल्क सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए ₹1,500 निर्धारित है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि के भीतर पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है। संबंधित विस्तृत जानकारी एवं पंजीकरण के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना का अवलोकन कर सकते हैं। साथ ही किसी भी प्रकार की जानकारी संबंधित विभाग से प्राप्त कर सकते हैं।
