पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल : सीतापुर स्थित हेल्थ यूनिट पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 रमेश चन्द के निर्देशन में लखनऊ मण्डल में निरन्तर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार सीतापुर स्थित हेल्थ यूनिट पर एक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में डा0 सत्यजीत मौर्या, मण्डल चिकित्सा अधिकारी द्वारा सीतापुर स्टेशन पर कार्यरत 42 सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परार्मश प्रदान किया गया।

Related Articles

Back to top button