मुज़फ्फरनगर-हरिद्वार कॉरिडोर की एएआर/डीपीआर की सैद्धांतिक सहमति पर मंत्री कपिल देव ने मुख्यमंत्री योगी का आभार जताया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उप्र सरकार ने मुज़फ्फरनगर-हरिद्वार RRTS (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) कॉरिडोर के लिए एएआर/डीपीआर तैयार कराने को सैद्धांतिक सहमति दी है।

व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उनका आभार जताया।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस कॉरिडोर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को नई दिशा और गति देने वाला बताया, जिससे मुज़फ्फरनगर, रुड़की और हरिद्वार के बीच आवागमन तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक होगा।

इस परियोजना से व्यापार, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, धार्मिक पर्यटन और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, साथ ही हरिद्वार जैसे तीर्थ स्थल तक सीधी और तेज कनेक्टिविटी से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को लाभ मिलेगा।

यह कॉरिडोर क्षेत्र में घरेलू और विदेशी निवेश को भी बढ़ावा देगा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के समग्र आर्थिक और सामाजिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

Related Articles

Back to top button