इज्जतनगर मंडल प्रमोटी अधिकारी संघ की बैठक; उप मुख्य इंजीनियर प्रदीप बने सर्वसम्मति से नए मंडल सचिव

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बरेली : पूर्वोत्तर रेलवे प्रमोटी अधिकारी संघ, इज्जतनगर मंडल की एक महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक अधिकारी क्लब में आयोजित की गई। इस उच्च स्तरीय बैठक में सर्वसम्मति से बड़ा फैसला लेते हुए उप मुख्य इंजीनियर (गतिशक्ति) प्रदीप को मंडल सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है।

इस गरिमापूर्ण बैठक का कुशल संचालन मंडल कार्मिक अधिकारी एवं सहायक मंडल सचिव आनंद कुमार द्वारा किया गया। बैठक के समापन पर धन्यवाद प्रस्ताव निजी सचिव-I/मंडल रेल प्रबंधक निवास बाबू सक्सेना द्वारा पारित किया गया। नव-मनोनीत मंडल सचिव प्रदीप को संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा रेल अधिकारियों के कल्याण की दिशा में काम करने की जिम्मेदारी दी गई है।

इस कार्यकारिणी बैठक में मुख्य रूप से उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (उत्पाद) कारखाना प्रदीप कुमार, मंडल संरक्षा अधिकारी एवं उपाध्यक्ष राकेश कुमार मीणा सहित संघ के सभी पदाधिकारी, सक्रिय अधिकारी और अनेक सेवानिवृत्त प्रमोटी अधिकारी उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने नए मंडल सचिव का स्वागत किया और रेल संचालन की बेहतरीन कार्यप्रणाली को बनाए रखने में सहयोग का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Back to top button