
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : वर्ष 2024 एवं 25 की ही तरह मैंनपुरी पंजाबी कॉलोनी के निवासी पूर्व प्रधानाचार्य स्व० श्री रामबाबू तिवारी के सुपुत्र डॉ.अजय तिवारी को तीसरी बार 13 अगस्त 2026 को फुल ड्रेस रिहर्सल में प्रधानमंत्री मोदी के प्रतिनिधि के रूप में राम पार्ट लाल किले से संबोधन के लिए आमंत्रित किया गया है।

रक्षा मंत्रालय एवं केंद्र सरकार द्वारा संयुक्त रूप से डॉ. तिवारी को दी गई यह जिम्मेदारी और उपलब्धि, आपकी जन्मस्थली ग्राम धनमऊ, पो. किन्हावर, तहसील भोगाँव, जनपद मैंनपुरी वासियों के लिए भी गर्व की बात है।

इससे पूर्व भी डॉ.अजय तिवारी ने मैंनपुरी की पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न आयोगों, विभागों के कार्यक्रमों में बनाई है।