समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में मंगलवार को भगवान महावीर की जयंती मनायी गयी

राहुल यादव, लखनऊ : समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में मंगलवार भगवान महावीर की जयंती मनायी गयी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किए गए। उन्होंने संपूर्ण विश्व के जैन समुदाय और शांतिप्रिय लोगों को महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ दी है।

अखिलेश यादव ने कहा कि आज जब देश और दुनियाभर में हिंसक सोच को बढ़ावा देने वाले नकारात्मक तत्व सक्रिय हैं, ऐसे में भगवान महावीर स्वामी जी का ‘जियो और जीने दो’ का सिद्धांत सबके लिए संजीवनी बन रहा है। यह सह-अस्तित्व, सहनशीलता, सौहार्द और शांति को जन्म देनेवाला सिद्धांत है। इसमें विद्वेश और वैमनस्य के उन्मूलन की असीम शक्ति विद्यमान है। अहिंसा मानवता की सबसे बड़ी उपलब्धि है, जिसके मूल में समस्त प्राणि जगत के लिए करूणा का कल्याणकारी भाव है, जो अंततः मानव से लेकर पशु-पादप जगत और सम्पूर्ण पारिस्थितिकी के संरक्षण, संतुलन और सतत विकास का ही सिद्धांत है।

यादव ने कहा कि आइए ‘जियो और जीने दो’ और ‘अहिंसा’ को अपने जीवन में एक मानवीय आचार-संहिता की तरह अपनाएं, सम्पूर्ण मानवता को गले लगाएं और जीवन में और भी अधिक सकारात्मकता लाएं, और भी सकारात्मक हो जाएं।

महावीर जयंती में श्रीमती अपर्णा बंसल जैन कानपुर, अक्षय जैन अरिहंत मेरठ, सुनील जैन शमशाबाद आगरा, संस्कार जैन पूर्व प्रदेश सचिव युवजनसभा बाराबंकी, गौरव जैन आगरा, राजीव जैन पोद्दार जिलाध्यक्ष व्यापार सभा आगरा, सोमिल शाह जैन कानपुर, मनीष जैन मेरठ, नितिन जैन मेरठ, अर्नव जैन मेरठ, आशा जैन, अजय, निहाल, तुषार, आलोक, भूपेन्द्र कानपुर, कुलदीप, अश्वनी जैनपुर कानपुर, प्रशांत जैन कानपुर, डॉ. अशोक जैन कानपुर, सुदेश जैन कानपुर, श्रेयांश जैन, विशाल जैन, दीपक आगरा, पंकज जैन आगरा आदि ने भी नमन किया।

Related Articles

Back to top button