पूर्वाेत्तर-रेलवे लखनऊ मण्डल रेल प्रबंधक द्वारा ऐशबाग जंक्शन पर पुनर्विकास कार्यों का किया गया निरीक्षण

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने अपर मण्डल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्रीमती नीतू, मुख्य परियोजना प्रबंधक/आरएसपी राघवेन्द्र कुमार एवं शाखाधिकारियों के साथ ऐशबाग जं0 स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के क्रम में अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत पुनर्विकास कार्यो का निरीक्षण किया।

मण्डल रेल प्रबंधक द्वारा स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशन बिल्डिंग, प्लेटफॉर्म, लिफ्ट, एफओबी, पार्सल ऑफिस, पार्किंग आदि का निरीक्षण किया गया और स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं को देखा गया। ऐशबाग जं0 स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित किया जा रहा है। इस कार्य योजना के अन्तर्गत ऐशबाग स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार एवं द्वितीय प्रवेश द्वार के सरकुलेटिंग एरिया के विकास व विस्तार तथा स्थानीय कला एवं संस्कृति को शामिल करते हुए स्टेशन का सौंदर्यीकरण, प्लेटफार्म सरफेस का अपग्रेडेशन इत्यादि कार्य सम्पन्न किए गए हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/समन्वय, वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर/इएनएचएम, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक, मण्डल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर, जनसम्पर्क अधिकारी तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button