अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा लखनऊ – दर्शन नगर रेल खंड पर अमृत भारत स्टेशन योजना के निर्माण कार्यों का निरीक्षण

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : शनिवार 16.05.2026 को उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल की अपर मंडल रेल प्रबंधक, श्रीमती नीलिमा सिंह द्वारा मंडल के अन्य अधिकारियों के साथ लखनऊ–दर्शन नगर रेल खंड पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विभिन्न स्टेशनों पर चल रहे निर्माण एवं यात्री सुविधा विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम मल्हौर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया, जहाँ अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशन के उन्नयन का कार्य प्रगति पर है। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा नवीन स्टेशन भवन निर्माण कार्य, यात्री सुविधाओं तथा स्टेशन मास्टर कार्यालय का निरीक्षण किया गया एवं स्टेशन पर स्थापित फायर अलार्म प्रणाली की उपलब्धता एवं कार्यशीलता का भी जायजा लिया गया।

इसके उपरांत बाराबंकी और दर्शन नगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर वहां अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को कार्यों को निर्धारित समय सीमा एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए ।

इसके पश्चयात अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, भीड़ प्रबंधन व्यवस्था, रेल परिचालन प्रणाली एवं सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तृत अवलोकन किया गया। उन्होंने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इसके अतिरिक्त भरतकुंड रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं एवं सेफ्टी मेजर्स का निरीक्षण कर संरक्षा मानकों के अनुपालन की समीक्षा की गई।

इस अवसर पर गतिशक्ति एवं मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button