
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी मंडल, आशीष जैन ने शनिवार 04 जुलाई 2026 को मंडलीय अधिकारियों के साथ मऊ–शाहगंज रेलखंड का विंडो निरीक्षण करते हुए विभिन्न स्टेशनों एवं रेल परिसंपत्तियों का यात्री सुविधा एवं संरक्षा निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने खुरहट–मुहम्मदाबाद के मध्य किमी 16/17-18 पर स्थित एल.एच.एस संख्या-10 का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वर्षा ऋतु में एलएचएस में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए प्रभावी वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इसके उपरांत फरिया–सरायरानी के मध्य स्थित समपार संख्या-40A का विधिवत संरक्षा निरीक्षण किया गया। इस दौरान समपार पर कार्यरत गेटमैन श्री अनिल राम से संरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त की गई तथा उन्हें सदैव सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
मंडल रेल प्रबंधक ने सरायमीर गुड्स शेड का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, लोडिंग-अनलोडिंग क्षमता, संरचनात्मक सुरक्षा तथा श्रमिकों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। इसके बाद फरिहा यार्ड में पॉइंट संख्या-206A का संरक्षा निरीक्षण करते हुए बोल्ट, नट, क्लिप, फिश प्लेट, गेज, लेवल एवं एलाइनमेंट की जांच की तथा सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
फरिहा स्टेशन के निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर की स्वच्छता, यात्री सुविधाएं, पेयजल व्यवस्था, प्रतीक्षालय, टिकट बुकिंग काउंटर, प्लेटफॉर्म, प्रकाश व्यवस्था, स्टेशन पैनल, रिले रूम, आईपीएस रूम तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए उन्होंने जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए, जिससे रेल परिचालन निर्बाध रूप से संचालित हो सके।

इसके पश्चात सरायमीर स्टेशन का निरीक्षण करते हुए यात्री सुविधाओं एवं संरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान स्टेशन की बाउंड्री वॉल की मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण क्रम में एलएचएस संख्या-52 का भी निरीक्षण किया गया।

खोरासन रोड स्टेशन के निरीक्षण के दौरान अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

दीदारगंज रोड स्टेशन के निरीक्षण के दौरान यात्री सुविधाओं एवं संरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पुराने शौचालय को हटाने तथा स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए।
मऊ–शाहगंज रेलखंड के विंडो निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने रेल पथ, सिग्नल एवं दूरसंचार प्रणाली, विद्युत प्रतिष्ठानों, स्टेशन परिसरों की स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म, सुरक्षा प्रबंध तथा विभिन्न विकास कार्यों का भी विस्तृत अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) विकास सिंह, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर (समन्वय) यशवीर सिंह, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी आशुतोष गुप्ता, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक बालेन्द्र पॉल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्रीमती प्रशस्ति श्रीवास्तव, मंडल विद्युत इंजीनियर दीपक यादव, मंडल इंजीनियर (सामान्य) लोकेश कुमार सिंह सागरवंशी सहित अन्य वरिष्ठ पर्यवेक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।