
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : काकोरी ट्रेन एक्शन की 102वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज, काकोरी के प्रांगण में जिला स्तरीय भाषण, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य काकोरी के अमर क्रांतिकारियों के बलिदान, समर्पण एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से विद्यार्थियों को प्रेरित करना था।
प्रतियोगिताओं के विषय “काकोरी ट्रेन एक्शन का राष्ट्रीय महत्व”, “काकोरी ट्रेन एक्शन का उद्देश्य” तथा “मेरी माटी मेरा देश” रहे।
प्रधानाचार्य डॉ. राजकुमार सिंह ने बताया कि जनपद के लगभग 20 विद्यालयों से लगभग 200 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
भाषण प्रतियोगिता (जूनियर वर्ग) में प्रथम स्थान अक्षय शुक्ला (बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज), द्वितीय स्थान लाइबा (पूर्व माध्यमिक विद्यालय कठिगरा) तथा तृतीय स्थान तनवीर (पूर्व माध्यमिक विद्यालय कठिगरा) ने प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता (सीनियर वर्ग) में प्रथम स्थान अर्चना गौतम (इंटल प्राइड पब्लिक स्कूल), द्वितीय स्थान अनुज (बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज) तथा तृतीय स्थान नैंसी (इंटल प्राइड पब्लिक स्कूल) को प्राप्त हुआ।
चित्रकला प्रतियोगिता (जूनियर वर्ग) में प्रथम स्थान जयराम पाल (यूनिक पब्लिक कॉन्वेंट स्कूल), द्वितीय स्थान शौर्य गुप्ता (बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज) एवं निधि (पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमेठिया) तथा तृतीय स्थान मनीषा रावत (उच्च प्राथमिक विद्यालय दशहरी) ने प्राप्त किया।
चित्रकला प्रतियोगिता (सीनियर वर्ग) में प्रथम स्थान अंश (बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज, काकोरी), द्वितीय स्थान मोहम्मद जियाउद्दीन (बप्पा श्री नारायण इंटर कॉलेज) तथा तृतीय स्थान तानिया (राजकीय हाई स्कूल, अमेठिया) ने प्राप्त किया।
निबंध प्रतियोगिता (जूनियर वर्ग) में प्रथम स्थान आराध्य शुक्ल (यूनिक कॉन्वेंट स्कूल, दुर्गागंज), द्वितीय स्थान आएशा (पीएम श्री बेसिक विद्यालय, खुशहालगंज) एवं उन्नति (एक्ज।र्ट मॉन्टेसरी स्कूल) तथा तृतीय स्थान सच्ची (यूनिक कॉन्वेंट स्कूल, दुर्गागंज) ने प्राप्त किया।
निबंध प्रतियोगिता (सीनियर वर्ग) में प्रथम स्थान अभय गौतम (बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज), द्वितीय स्थान अंशिका सिंह एक्ज।र्ट मॉन्टेसरी स्कूल, काकोरी) तथा तृतीय स्थान सुमेरा (इंटल प्राइज पब्लिक स्कूल) ने प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के विजेताओं को काकोरी ट्रेन एक्शन की 102वीं वर्षगांठ के अवसर पर काकोरी शहीद स्मारक में आयोजित मुख्य समारोह में उच्च अधिकारियों द्वारा प्रमाण-पत्र एवं सम्मान प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज के समस्त शिक्षकगण एवं विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संयोजन अमित कुमार, कला अध्यापक, बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज, काकोरी द्वारा किया गया।
