
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : गुरुग्राम की संस्था ग्लैमर गुरुग्राम द्वारा जुलाई 2026 में आयोजित मिसेज वर्ल्ड इंटरनेशनल 2026 (सीजन-4) के भव्य फाइनल में दिल्ली के शालीमार बाग निवासी श्रद्धा शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘मिसेज वर्ल्ड हार्मनी 2026’ अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘ग्लैमर लुक’ खिताब भी जीतकर अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और आकर्षक व्यक्तित्व का उत्कृष्ट परिचय दिया!!
प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कई चरणों में व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, मंच प्रस्तुति, प्रतिभा और संवाद कौशल के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया गया। श्रद्धा शर्मा ने सभी चरणों में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए निर्णायक मंडल का दिल जीत लिया और ‘मिसेज वर्ल्ड हार्मनी 2026’ का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम करने में सफलता हासिल की!!
इस उपलब्धि के बाद श्रद्धा शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, शुभचिंतकों और आयोजकों को देते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे भी समाज में सकारात्मक कार्य करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करेगा!!
श्रद्धा शर्मा की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। उनकी सफलता दिल्ली सहित पूरे देश की महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है!!