जनगणना में ओबीसी कॉलम की मांग हेतु कांग्रेस का राजभवन मार्च; पुलिस ने मनोज यादव समेत सैकड़ों को किया गिरफ्तार

अशोक यादव, लखनऊ : पिछड़ा वर्ग विभाग, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बैनर तले सोमवार को राजधानी लखनऊ में हजारों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजभवन घेराव के लिए विशाल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी आगामी राष्ट्रीय जनगणना में ओबीसी कॉलम जोड़ने, प्रगणकों को जातियों की ड्रॉप-डाउन सूची उपलब्ध कराने तथा एससी-एसटी एक्ट की तर्ज पर ‘ओबीसी अत्याचार निवारण एक्ट’ लागू करने की विधिक मांग कर रहे थे। राजभवन की ओर बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका और तीखी नोकझोंक के बाद हिरासत में ले लिया।

राहुल गांधी की चिट्ठी का नहीं मिला जवाब
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बिहार और तेलंगाना मॉडल पर देश भर में वैज्ञानिक जातिगत जनगणना कराने की मांग दोहराई है, लेकिन केंद्र सरकार से अभी तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है।

पिछड़े नेताओं की चुप्पी पर उठाए विधिक व राजनीतिक सवाल
ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे पिछड़े वर्ग के नेता जैसे— अनुप्रिया पटेल, ओम प्रकाश राजभर, संजय निषाद, जयंत चौधरी, केशव प्रसाद मौर्य और पंकज चौधरी समाज की सुरक्षा और सही गिनती के विधिक मुद्दे पर पूरी तरह खामोश हैं। कांग्रेस नेता देवेंद्र निषाद ने समाज से एकजुट होकर अपनी खत्म होती शिक्षा व नौकरियों को बचाने की अपील की, जबकि हीरा ठाकुर ने कहा कि ओबीसी एक्ट पास कराना समाज की सुरक्षा के लिए अनिवार्य है।

देश के संसाधनों में आबादी के अनुपात में मिले हिस्सा
संगठन महासचिव जितेंद्र पटेल ने दो टूक मांग रखी कि पिछड़े वर्ग को उनकी आबादी के अनुपात में आरक्षण, संस्थाओं के सभी स्तरों पर नौकरी और देश के संसाधनों में विधिक हिस्सेदारी तय की जाए।

कुंवर सिंह निषाद, चेयरमैन-मीडिया विभाग, उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अनुसार इस विशाल विरोध-प्रदर्शन में मुख्य रूप से कैलाश चौहान, संकल्प पटेल, डॉ. राजकुमार मौर्या, मोहसिन सलीम, बी. एल. वर्मा, राहुल राय प्रजापति, सुरेंद्र कुशवाहा, शंकर यादव, राजेश्वरी पटेल, मंजू मौर्य, राम गणेश प्रजापति, अजीत वर्मा, अभिमन्यु विश्वकर्मा, विनोद पाल, ममता राजपूत, विजय बहादुर यादव, संजीव अर्कवंशी तथा सेतराम केसरी मुस्तैदी से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button