पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर “श्री गोरखनाथ मन्दिर” का भव्य मॉडल स्थापित

राहुल यादव, लखनऊ / गोरखपुर : पूर्वाेत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर एवं अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल के मार्गदर्शन में लखनऊ मण्डल प्रशासन द्वारा गोरखपुर जंक्शन स्टेशन के प्लेटफार्म सं0 01 पर यात्रियों को आध्यात्मिक अनुभूति कराने हेतु ‘श्री गोरखनाथ मंदिर’ का भव्य मॉडल स्थापित किया गया है। गोरखपुर की पहचान और आस्था के केंद्र, गोरखनाथ मंदिर की अनुकृति पर आधारित यह मॉडल अपनी पारंपरिक वास्तुकला, सुनहरे शिखर एवं आकर्षक एलईडी प्रकाश व्यवस्था के कारण यात्रियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना है।

इस मॉडल को रात्रि में विशेष प्रकाश से सजाया गया है, जिससे इसकी भव्यता और बढ़ जाती है। यात्रियों व श्रद्धालुओं ने रेलवे की इस पहल की सराहना करते हुए इसे गोरखपुर की सांस्कृतिक पहचान को सम्मान देने वाला कदम बताया।

इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य गोरखपुर जंक्शन से गुजरने वाले लाखों श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को नाथ संप्रदाय की गौरवशाली परंपरा से जोड़ना है।

Related Articles

Back to top button