सरकार संवासिनी गृह में लड़कियों का शारीरिक शोषण करने वालों के ख़िलाफ़ तुरंत कराये जांच: अखिलेश यादव

अशाेेेक यादव, लखनऊ। कानपुर के राजकीय बाल संरक्षण गृह में सात लड़कियों के गर्भवती मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा किया है।

समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट करके इस बड़े मामले की जांच की मांग की है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट में लिखा कि “कानपुर के सरकारी बाल संरक्षण गृह से आई ख़बर से प्रदेश में आक्रोश फैल गया है। कुछ नाबालिग लड़कियों के गर्भवती होने का गंभीर खुलासा हुआ है।

इनमें 57 कोरोना वायरस से और एक एड्स से भी ग्रसित पाई गयी है। इनका तत्काल इलाज हो.” राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने मांग की कि सरकार इन लड़कियों का शारीरिक शोषण करने वालों के ख़िलाफ़ तुरंत जांच कराये।

गौरतलब है कि कानपुर जिले में राज्य सरकार द्वारा संचालित बालिका संरक्षण गृह में रहने वाली 57 लड़कियों में से सात गर्भवती पाई गई हैं।

जिलाधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी ने इसकी पुष्टि करते हुए रविवार को बताया कि गर्भवती पाई गई 5 पांच लड़कियां संक्रमित भी पाई गई हैं। इन लड़कियों को आगरा, एटा, कन्नौज, फिरोजाबाद और कानपुर की बाल कल्याण समितियों द्वारा कानपुर रेफर किया गया था।

उन्होंने बताया कि गर्भवती दो अन्य लड़कियां कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाई गई हैं और ये सभी लड़कियां जब कानपुर के बालिका संरक्षण गृह में लाई गई थीं उस समय भी गर्भवती थीं। 

Related Articles

Back to top button