जेवर एयरपोर्ट पहुंचे स्विस राष्ट्रपति गाइ परमेलिन; कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने किया भव्य स्वागत

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नोएडा/लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के विशेष निर्देशन में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर (NIA) पर स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति महामहिम गाइ परमेलिन का बेहद भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया. प्रदेश के माननीय आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, नागरिक उड्डयन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं आईआईडीसी दीपक कुमार तथा इन्वेस्टयूपी के सीईओ विजय किरण आनंद ने राष्ट्रपति परमेलिन और उनके उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का पारंपरिक अंगवस्त्र पहनाकर गरिमापूर्ण अभिनंदन किया.

65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ परखा आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर
इस सामरिक और कूटनीतिक दौरे का मुख्य उद्देश्य स्विस कंपनी द्वारा विकसित किए जा रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की अत्याधुनिक वैश्विक सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण करना था. करीब 65 सदस्यों वाले इस विशाल स्विस डेलिगेशन में राष्ट्रपति की पत्नी, स्विस राजदूत, राष्ट्रीय परिषद के सम्मानित सदस्य, राज्य सचिव और लगभग 40 शीर्ष वैश्विक उद्योगपति शामिल रहे.

एनआईए कार्यालय के अवनी बोर्ड रूम में आयोजित विधिक प्रेजेंटेशन के दौरान राष्ट्रपति परमेलिन ने उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे की सराहना की.

एटीसी (ATC) टॉवर और पैसेंजर टर्मिनल का किया विस्तृत निरीक्षण
पारंपरिक भारतीय संगीत की मधुर धुनों के बीच लंच के उपरांत स्विस राष्ट्रपति, उनकी पत्नी और चयनित अधिकारियों ने एयरसाइड तथा एटीसी टॉवर का विशेष सुरक्षा निरीक्षण किया.

वहीं, शेष उद्योगपतियों के दल ने पैसेंजर टर्मिनल, सुरक्षा क्षेत्र, बोर्डिंग गेट्स, एप्रन और बैगेज रिक्लेम एरिया का तकनीकी टूर किया. गौरतलब है कि इस मेगा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का विकास स्विस कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी की सहायक कंपनी द्वारा किया जा रहा है.

मंत्री सुनील शर्मा ने बताया कि योगी सरकार की पारदर्शी नीतियों के चलते उत्तर प्रदेश आज वैश्विक निवेशकों के लिए पहली पसंद बन चुका है और इस दौरे से एविएशन, आईटी व इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में अरबों रुपये के स्विस निवेश की नई विधिक संभावनाएं खुलेंगी.

Related Articles

Back to top button