
एसबीएसएस, मुंबई : स्टार प्लस जल्द ही अपने नए धारावाहिक ‘सयोनी’ के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहा है । इस शो में लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मि देसाई एक बेहद दमदार किरदार ‘माया’ की भूमिका में टेलीविजन पर वापसी कर रही हैं । शो के प्रोमो ने पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है ।
शो के प्रसारण से पहले रश्मि देसाई ने शो की निर्माता जोड़ी सरगुन मेहता और रवि दुबे के साथ काम करने के अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने दोनों निर्माताओं को ‘कमाल का’ बताते हुए कहा कि उनके साथ सेट पर काम करना बिल्कुल घर जैसा महसूस कराता है। रश्मि ने बताया कि अनुभव के साथ अब वे अपने काम को लेकर ज्यादा केंद्रित और अनुशासित हुई हैं। उन्होंने कहा कि जल्दबाजी में फैसला न लेकर सही प्रोजेक्ट का इंतजार करना उनके लिए सबसे अच्छा निर्णय साबित हुआ।
इस शो में रश्मि देसाई के साथ जान्हवी सोनी (सानवी) और गौतम सिंह विग मुख्य भूमिकाओं में नजर आएँगे, जबकि निर्देशन उत्तम बेलावत द्वारा किया गया है । यह बहुप्रतीक्षित शो 23 सितंबर से शाम 7:30 बजे स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर प्रसारित होने जा रहा है ।