
एसबीएसएस, लखनऊ : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (BBAU) में संचालित ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के अंतर्गत सोमवार (21 सितंबर 2026) को विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एक विशेष सफाई अभियान चलाया गया । विश्वविद्यालय के स्वच्छता प्रभारी डॉ. रवि शंकर वर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों, सफाई सेवकों और भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से श्रमदान किया।
अभियान के दौरान स्वास्थ्य केंद्र और उसके आसपास के पूरे परिसर की गहन साफ-सफाई की गई। स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करते हुए डॉ. रवि शंकर वर्मा ने कहा कि स्वच्छ परिसर ही स्वस्थ जीवन और बेहतर पर्यावरण की आधारशिला है। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वच्छता किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्वविद्यालय समुदाय की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों और कर्मचारियों को अपने कार्यस्थल तथा आसपास के परिवेश को साफ-सुथरा रखने एवं स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और विश्वविद्यालय परिसर को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने में निरंतर सहयोग देने का सामूहिक संकल्प लिया।