बीबीएयू में पीएच.डी. आवेदन में सुधार का अंतिम मौका; ऑनलाइन करेक्शन विंडो 20 सितंबर तक खुली

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (BBAU), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के पीएच.डी. कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों को एक बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सभी पंजीकृत आवेदकों के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार (करेक्शन) करने का अवसर प्रदान किया गया है। इसके लिए ऑनलाइन करेक्शन विंडो 20 सितंबर 2026 तक खुली रहेगी

विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुगम बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। इस निर्धारित अवधि के दौरान अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र में दर्ज विभिन्न विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच कर सकते हैं और यदि कोई त्रुटि हुई हो, तो उसमें आवश्यक संशोधन या सुधार कर सकते हैं।

प्रवेश प्रकोष्ठ ने सख्त हिदायत दी है कि 20 सितंबर की समय सीमा समाप्त होने के बाद आवेदन में सुधार का कोई भी अतिरिक्त अवसर या समय उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। इसलिए सभी संबंधित शोध अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपने फॉर्म में आवश्यक बदलाव पूरे कर लें।

Related Articles

Back to top button