पीएम मोदी के जन्मदिन पर सहचर सेवा संस्थान का स्वास्थ्य शिविर; 17 लोगों ने किया रक्तदान

दीपेंद्र दुबे, जलालपुर – अंबेडकरनगर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस और उनके सार्वजनिक जीवन में नेतृत्व के 25 वर्ष पूरे होने पर देशव्यापी सेवा संकल्प सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में, जलालपुर के मंगलम मैरिज लॉन में सहचर सेवा संस्थान द्वारा एक विशाल रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि व संस्था के संरक्षक डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी और नगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. पी. के. बादल ने संयुक्त रूप से किया।

संस्थान द्वारा प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर यह लगातार पांचवां वार्षिक शिविर है। इस पुनीत अवसर पर 17 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, जबकि 30 से अधिक लोगों ने भविष्य में नियमित रक्तदान करने का संकल्प लिया। मानवता की सेवा के तहत संस्था की ओर से 13 लाभार्थियों को 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी प्रदान किया गया।

स्वास्थ्य शिविर में डॉ. पी. के. सिंह, डेंटिस्ट डॉ. अजीत सिंह, अशोक कुमार और सी.बी. यादव ने मरीजों का निःशुल्क परीक्षण कर दवाइयां वितरित कीं। कार्यक्रम के संयोजक पंकज वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया, डॉ. अमित त्रिपाठी, शाश्वत मिश्रा, संतोष गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, सुनील गुप्ता, विनय सिंह और सरिता निषाद सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button