ग्रामोदय विश्वविद्यालय में प्रवेश एवं सेमेस्टर/वार्षिक शुल्क जमा करने की तिथि 31 अगस्त तक बढ़ी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, चित्रकूट : महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नियमित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीयन एवं शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों के प्रवेश पंजीयन एवं शुल्क जमा करने की निर्धारित अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 थी, जिसे विस्तारित कर अब 31 अगस्त 2026 कर दिया गया है।


विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह तिथि विस्तार बी.एससी. (ऑनर्स) एग्रीकल्चर, एम.एससी. (एग्रीकल्चर), ITEP एवं पी-एच.डी. पाठ्यक्रमों पर लागू नहीं होगा।

सेमेस्टर एवं वार्षिक शुल्क जमा करने की तिथि भी बढ़ी

इसी प्रकार शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विद्यार्थियों द्वारा सेमेस्टर/वार्षिक शुल्क बिना विलंब शुल्क के जमा करने की अंतिम तिथि भी 17 अगस्त 2026 से बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी गई है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे संशोधित तिथि का लाभ उठाते हुए निर्धारित समय-सीमा में प्रवेश पंजीयन तथा शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूर्ण करें।

प्रवेश, पाठ्यक्रम, पात्रता एवं ऑनलाइन पंजीयन से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट एवं प्रवेश पोर्टल का अवलोकन कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button