
अशोक यादव, लखनऊ / बस्ती / अयोध्या : उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री बुधवार अपने जनपद बस्ती एवं अयोध्या के दौरे के तहत जनपद बस्ती पहुंये जहां विगत दिनों जिला कांग्रेस कमेटी बस्ती के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय के सुपुत्र शिवांश पाण्डेय की सड़क दुर्घटना में हुए आकस्मिक निधन पर उनके आवास पहुँच कर शोक संवेदना व्यक्त किया एवं परिजनों को सांत्वना दी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष इसके उपरान्त जनपद अयोध्या पहुंचे, जहां जिला कांग्रेस कमेटी अयोध्या द्वारा सी०एल० गेस्ट हाउस, घेवना चैराहा, हैदरगंज बाजार में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचने से पहले दशरथपुर चैराहा, बीकापुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सैंकड़ों की संख्या में कंाग्रेसजनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश में लगातार हो रही ब्राहमण समुदाय के लोगों की निर्मम हत्याओं पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होने कहा कि आज प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सार्वजनिक मंचों से प्रदेश में बेहतर कानून की दुहाई देते नहीं थकते वहीं उन्हें रोजाना हत्या, बलात्कार, लूट, डकैती नहीं दिख रही है। दिखे भी तो कैसे जब भगवान राम के मंदिर में दान चोरी और चढ़ावा चोरी उन्हें नहीं दिख रही है। आत्ममुग्ध मुख्यमंत्री को इस बार प्रदेश की जनता ने भी न देखने का मन बना लिया है और सत्ता से बेदखल करने के लिए तैयार बैठी है।
इसके उपरान्त प्रदेश कांग्रे्रस अध्यक्ष अयोध्या पहुंचकर श्री हनुमान गढ़ी में हनुमान जी का दर्शन-पूजन किया, तदुपरान्त श्रीराम जन्मभूमि में भगवान श्री राम लला का दर्शन पूजन किया।