गोंडा मनोरंजन संस्थान के भवन एवं परिसर का रेल कर्मचारियों / परिवारों को बेहतर सुविधाओं हेतु आधुनिक नवीनीकरण

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के अंतर्गत स्थित गोंडा मनोरंजन संस्थान के भवन एवं परिसर का रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से व्यापक नवीनीकरण किया गया है।

गोंडा मनोरंजन संस्थान के उन्नयन के अंतर्गत सभी टॉइलेट-बाथरूम में नए पानी कनेक्शन, सैनिटरी फिटिंग व टाइल लगाई गई हैं। सेप्टिक टैंक, सोकपीट की मरम्मत एवं नई जल पाइपलाइन बिछाई गई। छत, आरसी सीलिंग, लकड़ी के बीम-पर्लिन की पेंटिंग तथा 02 कमरों में जीआई शीट, एक कमरे में फाल्स सीलिंग और हॉल-स्टेज पर टाइल फ्लोरिंग की गई। परिसर में सीसी सड़क, बाउन्ड्री वाल की मरम्मत-पेंटिंग, भवन पेंटिंग एवं लॉन टरफिंग कर परिसर को आकर्षक बनाया गया है।

गोण्डा परिक्षेत्र के रेलकर्मियों एवं उनके परिवारिजनों हेतु मनोरंजन संस्थान में बच्चों के मनोरंजन, व्यक्तित्व विकास तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए तथा उनकी प्रतिभाओं को और निखारने हेतु गायन, वादन, नृत्य व जूडो-कराटे एवं अन्य मनोरंजक एवं शिक्षाप्रद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना तथा शारीरिक स्फूर्ति का विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। इससे बच्चों को न केवल मनोरंजन मिल रहा है, बल्कि उनका सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त हो रहा है।

मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा की लखनऊ मण्डल प्रशासन का उद्देश्य मनोरंजन केन्द्र को आधुनिक सुविधाओं से युक्त कर कर्मचारियों के कल्याण एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

Related Articles

Back to top button