
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, चित्रकूट : दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा दीनदयाल परिसर स्थित लोहिया भवन में महिला कार्यकर्ता परिवार एवं सावन मिलन सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें सभी प्रकल्प के महिला कार्यकर्ता तथा कार्यरत कार्यकर्ताओं के परिवार की डेढ़ सौ महिलाएं सम्मिलित हुई, इसके अलावा एक ही परिवार से चार पीढ़ी, दो पीढ़ी और तीन पीढ़ी की भी महिलाएं परिवार सहित उपस्थित हुईं।

इस अवसर पर विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था जिसमें महिलाएं अपना सावन उत्सव का फोटो खिंचवाई। इस दौरान मेहंदी, झूला तथा विभिन्न तरह के खेलों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने डांस उत्सव इत्यादि भी किया। दीनदयाल शोध संस्थान के सचिव अपराजिता शुक्ला सपरिवार उपस्थित होकर रुद्राभिषेक किया, शंकर जी की पूजा सभी महिलाओं ने की। सावन के अवसर पर सभी महिलाएं हरे रंग की साड़ियां और सोलह श्रृंगार से परिपूर्ण थी।

इस अवसर पर दीनदयाल शोध संस्थान के उपाध्यक्ष उत्तम बनर्जी, राष्ट्रीय संगठन सचिव अभय महाजन, सह-संगठन सचिव अनिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष वसंत पंडित उपस्थित रहे।

अपने उद्बोधन में उत्तम बनर्जी ने पंच परिवर्तन की बात करते हुए समाज में समरसता, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्यों के सामान्य नियम का पालन, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने हेतु पेड़ पौधों को लगाना, परिवार संतुलन की धुरी महिलाएं होती है इस महत्व को उन्होंने बतलाया। महिलाएं अपने परिवार को सुखी कैसे बना सकती हैं, संगठित कैसे कर सकती हैं तथा आसपास के वातावरण को कैसे सुधार सकती हैं इन विषयों पर भी उन्होंने चर्चा किया।

कोषाध्यक्ष वसंत पंडित ने परिवार में अपने नई पीढ़ी को कैसे संभाले, छोटे बच्चों को मोबाइल के दुष्परिणामों को बताते हुए उन्होंने सतर्क रहने की सलाह दी। अंत में अभय महाजन ने कार्यकर्ता परिवार को संबोधित करते हुए इस सामूहिक आयोजन हेतु धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम में सुश्री साधना पटेल नगर पालिका अध्यक्ष चित्रकूट, श्रीमती दिव्या त्रिपाठी, श्रीमती संगीता जैन, श्रीमती रूपा अग्रवाल सामाजिक कार्यकर्ता, डॉ भारती श्रीवास्तव, रीना मालवीय, सीमा पांडे, अंतिमा जायसवाल, शशि त्रिपाठी इत्यादि महिलाओं ने इस कार्यक्रम का संचालन किया।