मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस-2026 पर उत्कृष्ट बुनकरों को संत कबीर राज्यस्तरीय हथकरघा पुरस्कार से सम्मानित किया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस-2026 के अवसर पर लोकभवन में हथकरघा उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उत्कृष्ट बुनकरों को संत कबीर राज्यस्तरीय हथकरघा पुरस्कार से सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री हैंडलूम एवं पावरलूम उद्योग विकास योजना और झलकारी बाई कोरी हथकरघा एवं पावरलूम विकास योजना के लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए।

हथकरघा उत्पादों के विपणन और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रमुख संस्थाओं के साथ समझौता ज्ञापनों (एमओयू) का आदान-प्रदान भी किया गया।

मंत्री राकेश सचान ने मुख्यमंत्री को हथकरघा से निर्मित राधा-कृष्ण की कलाकृति भेंट की और कहा कि यह दिवस भारत की बुनकरी परंपरा, स्वदेशी संस्कृति और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का उत्सव है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में तीन लाख से अधिक हथकरघे संचालित हैं और सरकार बुनकरों के आर्थिक, तकनीकी और सामाजिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री हैंडलूम एवं पावरलूम उद्योग विकास योजना के तहत 2,489 हथकरघा और 1,315 पावरलूम बुनकरों को, तथा झलकारी बाई कोरी हथकरघा एवं पावरलूम विकास योजना के तहत 2,796 हथकरघा और 1,466 पावरलूम बुनकरों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button