
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / प्रयागराज / वाराणसी : श्रावणी मेला एवं गुरु पूर्णिमा के दौरान श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को सुगम एवं सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 01917/01918 सूबेदारगंज–औंड़िहार–प्रयागराज श्रावणी अनारक्षित विशेष (दैनिक) ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 01917 सूबेदारगंज से 29 जुलाई 2026 से 29 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन संचालित होगी तथा कुल 32 फेरे लगाएगी। यह गाड़ी प्रतिदिन 21:30 बजे सूबेदारगंज से प्रस्थान कर प्रयागराज, प्रयागराज रामबाग, झूंसी, हंडिया खास, ज्ञानपुर, माधोसिंह, बनारस, वाराणसी जंक्शन (आगमन: 00:30 बजे / प्रस्थान 00:35 बजे) एवं वाराणसी सिटी होते हुए अगले दिन 01:30 बजे औंड़िहार जंक्शन पहुंचेगी।
वहीं गाड़ी संख्या 01918 औंड़िहार जंक्शन से 30 जुलाई 2026 से 30 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन संचालित होगी और यह भी 32 फेरे लगाएगी। यह गाड़ी प्रतिदिन 01:55 बजे औंड़िहार जंक्शन से प्रस्थान कर वाराणसी सिटी, वाराणसी जंक्शन (आगमन: 02:40 बजे / प्रस्थान 02:45 बजे), बनारस, माधोसिंह, ज्ञानपुर, हंडिया खास, झूंसी, प्रयागराज रामबाग एवं प्रयागराज होते हुए 06:25 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। इन दोनों ट्रेनों का संचालन 12 कोचों वाली मेमू रेक से किया जाएगा।
नोट – “यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की सहायता, शिकायत अथवा जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन संख्या 139 अथवा रेल मदद पोर्टल का उपयोग करें।”