
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : 18वीं ओलंपियन विवेक सिंह राज्य स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उपविजेता रही पूर्वोत्तर रेलवे की हॉकी टीम का गुरुवार मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने अपने कार्यालय में स्वागत एवं उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मण्डल क्रीड़ा अधिकारी बालेन्द्र पाल मण्डल क्रीड़ा सचिव सतीश नारायण सिंह टीम के खिलाडी अमित कुमार संदीप सिंह सिद्धांत अतुलनीय सौरभ सहित पूरी हॉकी टीम उपस्थित थी ।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने टीम के खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि जीत और हार खेल का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर कठिन परिश्रम, अनुशासन और टीम भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा विश्वास व्यक्त किया कि पूर्वोत्तर रेलवे की टीम भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त करेगी।
उल्लेखनीय है कि 22 जुलाई, 2026 को बड़ालालपुर क्रीड़ा संकुल में आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने पूर्वोत्तर रेलवे को 3-2 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। रोमांचक मुकाबले में पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से अतुलदीप एवं संजय ने शानदार गोल दागकर मैच को रोचक एवं कठिन बना दिया।
