वृक्षारोपण दिवस पर कौशल विकास मिशन मुख्यालय में पौधा रोप कर, मिशन निदेशक पुलकित खरे ने दिया हरित भविष्य का संदेश

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : वृक्षारोपण दिवस के अवसर पर शनिवार को उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) मुख्यालय, लखनऊ में मिशन निदेशक पुलकित खरे ने मिशन परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया।

इस अवसर पर मिशन निदेशक पुलकित खरे ने कहा कि कौशल विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी हमारे दायित्व का अभिन्न अंग है। एक स्वस्थ और हरित पर्यावरण ही युवाओं के बेहतर भविष्य की नींव है। केवल आज के दिन ही नहीं, बल्कि निरंतर वृक्ष लगाएं और उनकी देखभाल करें। पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, उन्हें वृक्ष बनाना हमारी जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में अपर मिशन निदेशक पूजा मिश्रा, सहायक निदेशक डॉ० एमके सिंह, सीओओ आशीष कुमार समेत मिशन के अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों ने सहभागिता कर पौधरोपण किया। सभी ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया।

मिशन निदेशक ने कहा कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन केवल युवाओं को रोजगारपरक हुनर देने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सामाजिक जागरूकता फैलाने में भी अग्रणी भूमिका निभाता है। “Green Skill के तहत मिशन द्वारा संचालित कई प्रशिक्षण कार्यक्रमों में पर्यावरण संरक्षण, सौर ऊर्जा, जल संरक्षण और अपशिष्ट प्रबंधन जैसे विषयों को भी शामिल किया गया है, ताकि प्रशिक्षित युवा न केवल उद्योगों में योगदान दें बल्कि देश के सतत विकास में भी भागीदार बनें।उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को सफल बनाने के लिए मिशन द्वारा प्रदेश के सभी कौशल विकास केंद्रों, आईटीआई और प्रशिक्षण संस्थानों में भी वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button