पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मण्डल पर “आतंकवाद विरोधी दिवस” का आयोजन

अनुपूरक न्यूज़ एजेंसी, वाराणसी : पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर गुरुवार 21 मई, 2026 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन) अशोक कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया ।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन) अशोक कुमार वर्मा ने मंडल कार्यालय के स्वागत द्वार (रिसेप्शन) पर वाराणसी मंडल पर कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निम्नलिखित शपथ ग्रहण करायी गई ।
“हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा और सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते है और निष्ठापूर्वक शपथ लेते है कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव और सूझबूझ कायम रखने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ लेते हैं।”

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए बताया की आतंकवाद एवं हिंसा के कारण जनता को हो रही तकलीफों तथा राष्ट्रिय हितों पर हो रहे प्रतिकूल प्रभावों के बारे में समाज को जागृत करने एवं राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है । आतंकवाद विरोधी दिवस युवाओं को आतंकवाद और हिंसा के रास्ते दूर रहने की प्रेरणा भी देता है ।

गुरुवार पूर्वाह्न ग्यारह बजे अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन) अशोक कुमार वर्मा के साथ-साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) अजय सिंह, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह समेत मंडल कार्यालय पर कार्यरत अधिकारियों एवं सभी कर्मचारियों ने मानव जीवन मूल्यों को नुकसान पहुँचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने,आतंकवाद और हिंसा का विरोध करने तथा समाज के सभी वर्गों के बीच शांति, सद्भाव और सूझबूझ कायम रखने की प्रतिज्ञा ली ।

Related Articles

Back to top button