ईमानदारी ही पहचान : श्रीनगर वंदे भारत में छूटी कीमती घड़ी, रेल कर्मियों ने लौटाकर जीता यात्री का विश्वास

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जम्मू : जम्मू मंडल के रेल कर्मियों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारतीय रेल के लिए यात्री सेवा सर्वोपरि है। गुरुवार 21 मई को ट्रेन संख्या 26401 श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच C/11 के वॉशरूम में एक यात्री की कीमती घड़ी छूट गई। ट्रेन स्टाफ की सजगता से यह घड़ी कुछ ही मिनटों में अपने असली मालिक तक सुरक्षित पहुँच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही ट्रेन सुपरिटेंडेंट अंकुश शर्मा हरकत में आए। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए कोच में अनाउंसमेंट करवाया और यात्रियों से पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान एक यात्री ने आगे आकर घड़ी पर अपना दावा किया।

रेलवे स्टाफ ने पूरी सतर्कता बरतते हुए यात्री के PNR और पहचान पत्र की गहन जाँच की। सत्यापन पूरा होने के बाद ऑन-ड्यूटी टिकट चेकिंग स्टाफ और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों की मौजूदगी में घड़ी सम्मानपूर्वक यात्री को सौंप दी गई। अपनी खोई हुई अमानत पाकर यात्री भावुक हो उठे और रेल प्रशासन की ईमानदारी व तत्परता को दिल से सलाम किया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जम्मू उचित सिंघल ने कहा, “कि हमारे फ्रंटलाइन योद्धा भारतीय रेल की ईमानदारी और सेवा भावना का जीवंत प्रतीक हैं। टिकट चेकिंग टीम और RPF के बीच शानदार तालमेल ने न सिर्फ एक यात्री को नुकसान से बचाया, बल्कि रेलवे पर जनता के भरोसे को और मजबूत किया है। हमें अपने स्टाफ पर गर्व है।”

Related Articles

Back to top button