मातृ दिवस पर बृज की रसोई ने बाँटी खुशियाँ, जरूरतमंदों को मिला भोजन और शरबत

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : प्रेरणास्रोत बाबा नीम करौली जी की कृपा से इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी द्वारा संचालित सेवा प्रकल्प बृज की रसोई के अंतर्गत मातृ दिवस के अवसर पर आशियाना क्षेत्र में जरूरतमंद, असहाय एवं श्रमिक वर्ग के लोगों हेतु निःशुल्क पौष्टिक भोजन के साथ जेठ माह की तपती धूप में मीठा शरबत वितरण सेवा का सफल आयोजन किया गया। अनुराग दुबे ने बताया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवियों एवं युवाओं ने सहभागिता कर सेवा भावना का परिचय दिया।

संस्था के संस्थापक विपिन शर्मा ने कहा कि मातृ शक्ति त्याग, ममता और संस्कारों की प्रथम पाठशाला है। समाज में सम्मान, संवेदना और सेवा की भावना तभी जीवित रह सकती है, जब हम माँ के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें। उन्होंने सभी सहयोगियों, शुभचिंतकों एवं सेवाभाव से जुड़े लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सेवा आप सभी के सहयोग, स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास से निरंतर संचालित हो रही है। आपका साथ ही जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने की सबसे बड़ी शक्ति है।

Related Articles

Back to top button