
सूर्योदय भारत ससमाचार सेवा, नई दिल्ली : एवीएए वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड ने अपने 11वें एनीटाइम फिटनेस इंडिया क्लब, एनीटाइम फिटनेस डेल्टा 1 के उद्घाटन के दौरान अपने प्रीमियम वेलनेस और माइंडफुल मूवमेंट ब्रांड ‘साध्या स्टूडियो’ के लॉन्च की आधिकारिक घोषणा की।
इस लॉन्च इवेंट में फिटनेस और वेलनेस इंडस्ट्री से जुड़े प्रोफेशनल्स, एंटरप्रेन्योर्स, क्रिएटर्स और आमंत्रित अतिथियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में अभिनेता और टेलीविजन पर्सनालिटी विंदू दारा सिंह की विशेष उपस्थिति भी रही।
सीईओ नेहा कपूर के नेतृत्व में स्थापित साध्या स्टूडियो को एक प्रीमियम वेलनेस और माइंडफुल मूवमेंट ब्रांड के रूप में विकसित किया गया है, जिसका फोकस एलाइनमेंट, मोबिलिटी, रिकवरी, मूवमेंट क्वालिटी और सस्टेनेबल लाइफस्टाइल प्रैक्टिसेज़ पर है।
इस ब्रांड का उद्देश्य योगा, पिलाटीज़, ब्रीदवर्क, रिकवरी प्रैक्टिसेज़ और न्यूट्रिशन-आधारित एक्सपीरियंस को एक इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म के तहत जोड़ते हुए फिटनेस और होलिस्टिक वेलबीइंग के बीच की दूरी को कम करना है।
लॉन्च के बारे में बात करते हुए सीईओ नेहा कपूर ने कहा, “साध्या को इस विज़न के साथ बनाया गया है कि यह केवल पारंपरिक फिटनेस तक सीमित न रहे, बल्कि एक ऐसा वेलनेस स्पेस बने जो लोगों को सस्टेनेबल वेलनेस हैबिट्स अपनाने के लिए प्रेरित करे। हमारा फोकस माइंडफुल मूवमेंट, रिकवरी, मोबिलिटी और कम्युनिटी-ड्रिवन एक्सपीरियंस पर है। लॉन्च के दौरान मिला सकारात्मक रिस्पॉन्स इस बात को दर्शाता है कि भारत में स्ट्रक्चर्ड और प्रीमियम वेलनेस एक्सपीरियंस की मांग लगातार बढ़ रही है।”
यह वेंचर एआरसी के साथ स्ट्रैटेजिक कोलैबोरेशन में विकसित किया जा रहा है, जिसका नेतृत्व पुनीत धींगरा और नरेंद्र कुमार कर रहे हैं। वे ब्रांड की स्ट्रैटेजिक ग्रोथ, ऑपरेशनल सिस्टम्स और एक्सपैंशन रोडमैप की देखरेख कर रहे हैं।
