
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल द्वारा वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता की उपस्थिति में दिवंगत रेल कर्मचारी स्व0 रिशु गुप्ता (ट्रैकमेन्टेनर IV अधीन सीसेई/पीवे/जरवल रोड), जिनका एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया था, उनकी माता को समस्त देयों का निस्तारण किया गया। जिसमें ग्रेच्युटी, समूह बीमा, अवकाश नगदीकरण के साथ ही पारिवारिक पेंशन प्रदान की गयी।
इसके अतिरिक्त दिवंगत रेल कर्मचारी स्व0 रिशु गुप्ता की माताजी को ‘रेलवे सैलरी पैकेज’ (गोल्ड इंश्योरेंस) योजना के अन्तर्गत रु0 1,00,00,000/-(एक करोड़) का भुगतान चेक के माध्यम से किया गया। रेलवे प्रशासन अपने कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के कठिन समय में हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर है।
इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक से आशीष कुमार (उप महाप्रबंधक), अरुण कुमार विश्वकर्मा (मुख्य प्रबंधक) तथा अन्य अधिकारी व हित निरीक्षक उपस्थित थे।