सहायक लेखा अधिकारी अवधेश तिवारी सहित पश्चिम मध्य रेलवे के 73 रेलकर्मी सेवानिवृत्त

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जबलपुर : पश्चिम मध्य रेल के मुख्यालय में कार्यरत सहायक लेखा अधिकारी अवधेश कुमार तिवारी एवं एक अन्य कर्मचारी सहित जबलपुर, भोपाल, कोटा मण्डलों एवं दोनों कारखानों के कुल 73 रेलकर्मी गुरुवार 30 अप्रैल 2026 को सेवानिवृत्त हुए।

पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय में माह के अंतिम कार्य दिवस गुरुवार 30 अप्रैल 2026 को अपर महाप्रबंधक प्रमोद कुमार खत्री, प्रधान वित्त सलाहकार सुश्री मनजीत कौर एवं प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी एस. डी. पाटीदार द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी में सहायक वित्त लेखा अवधेश कुमार तिवारी एवं कर्मचारी मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक सूरज लाल मीणा के अधिवार्षिता पर सेवानिवृत्ति संबंधित दस्तावेज प्रदान किये। सेवानिवृत्ति पर रेल प्रशासन की ओर से स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन के लिए शुभकामनायें दी गईं। सेवानिवृत्ति समारोह के अवसर पर कार्मिक विभाग के मुख्य कार्मिक अधिकारी/आईआर अजय कुमार दीक्षित और अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा मुख्य कल्याण निरीक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कर्याक्रम का संचालन सचिव प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी अरविन्द पांडेय द्वारा सुचारु रूप से किया गया।

गुरुवार को सेवानिवृत होने वालों में मुख्यालय में 01 अधिकारी एवं 01 कर्मचारी सहित जबलपुर मंडल में 17 कर्मचारियों, जबलपुर निर्माण में 01 कर्मचारी, भोपाल मण्डल में 01 अधिकारी एवं 29 रेल कर्मचारियों सहित कुल 30 रेलकर्मियों, भोपाल कारखाना में 07 रेल कर्मचारियों, कोटा मण्डल में 12 कर्मचारियों, कोटा निर्माण में 01 कर्मचारी, कोटा कारखाना में 03 कर्मचारियों सहित पमरे पर कुल 73 रेल कर्मियों की सेवानिवृत्ति हुई।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे सभी रेलकर्मियों को सेवानिवृत्ति संबंधित दस्तावेज प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनकी सेवानिवृत्ति पर रेल प्रशासन के द्वारा सुखी, स्वस्थ और समृद्ध जीवन के लिए शुभकामनाए दी गईं।

Related Articles

Back to top button